फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट की तो होगी कार्रवाई

Mon, 24 Apr 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कई लोग अक्सर बिना सोचे समझे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर देते हैं। ऐसे लोगाें को पोस्ट करने से पहले सोचना होगा। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न करवाने के लिए पुलिस टीमें सोशल मीडिया की निगरानी कर रही हैं। अगर इस दौरान किसी यूजर ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न करवाने के लिए पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से विवाद की आशंका न बने, इसके लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया सेल के माध्यम से सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

ऐसे में अगर किसी भी यूजर द्वारा सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट डाली गई, जिससे किसी भी प्रकार से चुनाव प्रभावित होता है या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावना आहत होने आदि की आशंका होती हो, तो ऐसे व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है।

सीमा पर बनाए गए छह चेक पोस्ट
नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर छह चेक पोस्ट बनाए हैं। भारत-नेपाल की लगभग 100 किलोमीटर लंबी खुली सीमा से चुनाव में कोई खलल न हो इसके लिए हर 17 किलोमीटर पर एक चेक पोस्ट बनायी गई है। वहां एसएसबी व पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा बहराइच से सटे जिलों श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर व लखीमपुर से आने वाले मार्गों पर भी 12 चेक पोस्ट बनाए गए है।
विज्ञापन


50 हजार से अधिक रुपये ले जाने पर देनी होगी जानकारी
निकाय चुनाव में धनबल द्वारा चुनाव को प्रभावित न किया जाए, इसके लिए पुलिस वाहनों की गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान लोगों द्वारा उनके पास मौजूद पैसों की जांच हो रही है। चुनाव सेल प्रभारी दिलीप शुक्ला ने बताया कि पैसों को ले जाने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन पैसे वह किस लिए ले जा रहे हैं और कहां से लाए हैं, इसे बताना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 50 हजार से अधिक रुपए ले जाने के लिए व्यक्ति के पास पैसों से संबंधित स्त्रोत की जानकारी होना जरूरी है।

प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कोतवाली नानपारा व रुपईडीहा थाने में बैठक की। दोनों ही निकायों के प्रत्याशियों को डीएम व एसपी ने आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया और नियमों का पालन करने की बात कही। डीएम व एसपी ने बताया कि जिले में धारा 144 प्रभावी है। ऐसे में कोई भी संगठन, राजनैतिक दल आदि कार्यक्रम, समारोह, रैली, पद यात्रा, जनसभा नहीं करेंगे। बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर आम सभा नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें