फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोहत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। थाना मोतीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गोहत्या के मामले में शामिल 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और 1320 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शाहपुर कला निवासी समसुद्दीन गोहत्या की घटना में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें