फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 13 लाख गबन का आरोप, सचिव निलंबित

Sun, 18 Aug 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शिवपुर विकासखंड में तैनात पंचायत सचिव विनोद यादव पर 13 लाख से अधिक के गबन, स्थानांतरण के बाद भी पैसा निकालने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बाद डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने उन्हें निलंबित कर जांच शुरु करवा दी है। सचिव के खिलाफ ग्रामीणों के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य मीरा देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन



शिवपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरिया में तैनात सचिव विनोद यादव पर ग्रामीणों के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य मीरा देवी ने अपने लेटर पैड से गंभीर आरोप लगाए थे। मीरा देवी का आरोप है कि सचिव विनोद का 12 अगस्त को डीपीआरओ ने स्थानांतरण कर दिया था। इसके बावजूद 13 अगस्त को सचिव ने पिपरिया, अरनवा, सोहबतिया, रायगंज में लाखों का भुगतान कर लिया।

जल्दबाजी में कई ऐसी फर्मों से भुगतान किया, जो आपूर्ति भी नहीं करती हैं। जिला पंचायत सदस्य मीरा देवी ने आरोप लगाया कि भुगतान की गई फर्मों में आशि आर्डर सप्लायर फर्म सचिव विनोद कुमार की ही है। आरके कांस्ट्रेक्शन से हैंडपंप रिबोर का भुगतान हुआ है, जबकि फर्म के पास सामग्री ही नहीं है।
विज्ञापन


इसी प्रकार का नाव समेत कई अन्य भुगतान करवाए गए हैं जो भ्रष्टाचार की श्रेणी में आते हैं। मीरा देवी ने डीएम, सीडीओ, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत की है। इसका संज्ञान लेकर सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



सचिव विनोद कुमार को निलंबित कर जांच शुरु कर दी गई है। जांच के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
राघवेंद्र द्विवेदी, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें