फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाबा की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। तहसील महसी के ग्राम पंचायत गड़रियनपुरवा दहाव में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला था। उसके बेटे ने अपने ही पुत्र पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गड़रियनपुरवा दहाव निवासी मंसाराम (80) का शव एक सप्ताह पहले बिस्तर पर पड़ा मिला था। मृतक के बेटे कमला प्रसाद ने हरदी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र उमेश कुमार ने अपने बाबा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। थानाध्यक्ष हरदी अंजनी कुमार राय ने बताया कि बुजुर्ग मंसाराम की हत्या की मामले की जांच वे स्वयं कर रहे थे। सबूतों के आधार पर उनके पोते उमेश द्वारा गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे बेड़नापुर चौराहे से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें