फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में गई जान

Thu, 27 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। बाराबंकी निवासी एक युवक अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड देने बाइक से जरवल आया था। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर जरवल चौराहे पर मंगलवार रात युवक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के ग्राम पंचायत भयारा निवासी उमाकांत उर्फ टिल्लू (35) मंगलवार रात को अपने छोटे भाई अरविंद की शादी के कार्ड बांटने के लिए जरवल आया था। इसी दौरान बहराइच-लखनऊ मार्ग पर झुकिया मोड़ के पास युवक की बाइक में एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। रात होने के चलते वाहन की पहचान नहीं हो सकी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घाघराघाट चौकी प्रभारी आदित्य कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि उसकी शादी होने वाली है जिसके कार्ड बांटने के लिए उनका भाई आया था। मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें