फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिंजरे में कैद हुआ एक भेड़िया, राहत

Fri, 09 Aug 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हरदी थानाक्षेत्र में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद भेड़िया। स्रोत वन विभाग।
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये के आतंक के बीच बृहस्पतिवार को एक भेड़िया पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद वन विभाग समेत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि पकड़ा गया भेड़िया ही हमले कर रहा था, इस पर संशय है। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िया को पकड़ने के लिए सिसैया चूड़ामणि गांव के कछार में पिंजरा लगाया गया था। साथ ही वन टीम जाल लगाकर कॉम्बिंग कर रही थी। जिसके चलते भेड़िया पिंजरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए भेड़िये को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वन रेंज लगाया गया है। भेड़िया नर है और उसकी उम्र लगभग चार से पांच साल के बीच है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए भेड़िये को उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चिड़िया घर में भेजा जाएगा। बताया कि जिस इलाके से पकड़ा गया वहां अभी तीन भेड़िया और सक्रिय हैं। एक भेड़िया पिछले सप्ताह पकड़ा गया था, जिसकी मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें