बहराइच। खैरीघाट के थैलियां गांव में शनिवार शाम भैंस को चारा देकर घर लौट रहे गणेश (55) पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सके। परिजन उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।