फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भंडारे में प्रसाद खाकर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

Wed, 04 Jun 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
धरसवा/चित्तौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत सिटकहना जोत केशव निवासी अमृतलाल (45) मंगलवार की दोपहर भंडारे का प्रसाद खाने गए थे। प्रसाद लेने के बाद वह बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र में धरसवां के पास उन्हेंं ट्रक ने रौंद दिया। इसमें अमृतलाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहगीरों के मुताबिक मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था। मृतक के भाई घनश्याम ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ट्रक को दौड़ाकर बहादुरचक के पास पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें