फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: रेलवे फाटक से टकराई गन्ना लदी ट्रैक्टर -ट्राली, 40 मिनट तक बाधित हुआ ट्रेनों का आवागमन

Sun, 11 Dec 2022 05:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के जरवलरोड के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रेलवे फाटक को ठोकर मार दी जिससे फाटक टूट गया।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के जरवलरोड के पास आईपीएल चीनी मिल के पास स्थित रेलवे फाटक से शनिवार देर रात्रि एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गई जिसके कारण गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड पर कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


जरवलरोड रेलवे स्टेशन के पूर्व में स्थित क्रासिंग संख्या 295Aपर शनिवार देर रात्रि गन्ना लदी हुई ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से टकरा गई। जिससे फाटक टूट गया। वहां पर मौजूद गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी और वहां से 
सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई।

बुढ़वल रेलवे स्टेशन से भारतीय रेलवे सुरक्षा बल के जवान कुमार रूपेश और रामकेश ने मौके पर पहुंच कर यातायात की व्यवस्था को सुचारू कराया और मौके पर पहुंच कर इंजियनरों ने रेलवे फाटक को दुरुस्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान लगभग 40 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, अवध आसाम सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें