फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में निकला छह फीट लंबा अजगर, सहमा परिवार

Sat, 05 Jul 2025 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
फखरपुर के बहोलिया गांव में निकला अजगर। 
विज्ञापन
फखरपुर(बहराइच)। ग्राम पंचायत बहेलिया निवासी विवेक कुमार के घर शुक्रवार की सुबह लगभग छह फीट का अजगर निकला। घर में अजगर घूमता देख चीख-पुकार मच गई। परिजन शोर मचाते हुए घर के बाहर भागे और घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। अजगर निकलने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर बीट प्रभारी जुबेर अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर अजगर को पकड़ा। जुबेर ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 10 किलो व लंबाई लगभग छह फीट है। इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें