फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों के लिए पोर्टल खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों के लिए शासन ने पोर्टल खोलने और प्रक्रिया पूरी करने की समयसारिणी जारी की है। इसमें एससी, एसटी, सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के वे छात्र शामिल हैं, जिनके आवेदन संस्थानों से अग्रसारित नहीं हुए या पीएफएमएस से रिजेक्ट हो गए हैं। शिक्षण संस्थानों को सात सितंबर तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा। फीस सत्यापन दो से आठ सितंबर तक विश्वविद्यालय और तीन से नौ सितंबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर पर होगा। रिजल्ट अपडेट तीन से 10 सितंबर तक, त्रुटि सुधार 16 से 18 सितंबर और पात्र डाटा अग्रसारण 17 से 19 सितंबर तक होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने छात्रों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें