फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कल लगेगा वृहद रोजगार मेला

Sun, 27 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला सेवायोजन कार्यालय और लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज रुपईडीहा के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में लगेगा। इसकी अध्यक्षता नानपारा विधायक राम निवास वर्मा करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियां शामिल होंगी। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और कौशल प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें