फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में घास चर रही बकरी का तेंदुए ने किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बड़ियनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को खेत में घास चर रही बकरी का तेंदुए ने शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार तड़के करीब तीन बजे बकरी खेत में घास चर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर उसे दबोच लिया। बकरी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। मौके पर बकरी के अवशेष और खून के निशान मिले। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने और रात में रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें