रिसिया। नगर के सिसई सलोन और कस्बा रिसिया में एक लंगूर कई दिनों से हमले कर रहा है। सोमवार को उसने परचून की दुकान में बैठे युवक पर हमला कर दिया और दुकान का सारा सामान तहस-नहस किया। इसके बाद वह चिप्स और नमकीन के पैकेट लेकर स्कूल की छत पर बैठ गया। यह लंगूर कई लोगों को घायल कर चुका है। इसे पकड़ने के वन विभाग और नगर पंचायत के प्रयास विफल रहे हैं। अनंत श्रीवास्तव, संजय कश्यप समेत क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से टीम गठित करने की मांग की। उन्होंने लंगूर को जल्द पकड़वाने की अपील की है। वन रक्षक शिवम पाण्डेय ने बताया कि विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है।