बहराइच। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिसंबर को रिसिया के गायत्री विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार मेला लगाया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले मेले में 20 से अधिक कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, एलआईसी, विप्रो और टाटा ग्रीन एनर्जी सहित कई कंपनियां शामिल होंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा।