बहराइच। बिछिया कस्बे में रविवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब फरीद अंसारी के घर के बाहर दरवाजे पर एक विशालकाय अजगर रेंगता दिखाई दिया। अजगर घर में घुसने की फिराक में था। अजगर को देख घर के लोग सहम गए। गजमित्र टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर व सांप विशेषज्ञ अभिषेक पेट्रोलिंग करते हुए बिछिया पहुंचे। अभिषेक ने साहस दिखाते हुए अजगर के मुंह को हाथ से पकड़ा और साथी सितांग्शु की मदद से उसे किटबैग में सुरक्षित बंद कर दिया। करीब आधे घंटे चले इस रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।