कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा हाथियों का झुंड।
- फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा हाथियों का झुंड।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को जंगली हाथियों का बड़ा झुंड दिखाई दिया। लखनऊ से आए पर्यटकों का दल जब सफारी पर निकला, तभी जंगल के बीच उसे हाथियों का समूह नजर आया। अचानक सामने आए इस दृश्य ने सभी को उत्साहित कर दिया। दल के सदस्य मोबाइल कैमरों से तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे।