बहराइच। श्रावस्ती जिले के सकटूपुरवा निवासी एक ग्रामीण के घर में शुक्रवार सुबह घुसे कुत्ते ने उनके तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। क्षेत्र निवासी मंशाराम के घर के बरामदे में उनका तीन वर्षीय बेटा संचित सो रहा था। इसी दौरान घर में घुसे कुत्ते ने संचित पर हमला कर दिया। संचित के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को वहां से भगाया, लेकिन तब तक संचित गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज के जीरियाट्रिक वार्ड में संचित का इलाज किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।