फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सौ रुपये के विवाद में मारपीट, चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
 विवाद के दौरान जमा भीड़। - फोटो : विवाद के दौरान जमा भीड़।
विज्ञापन
चित्तौरा। सौ रुपये के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पत्थर भी चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। बेरिया निवासी विकास कुमार गोस्वामी के तीन माह के बेटे की तबीयत खराब थी। विकास उसका इलाज कराने के लिए दोनक्का चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। मेडिकल स्टोर संचालक दुलारपुर निवासी अमानत उल्ला ने बच्चे के हाथ में विगो लगाने के बाद विकास से सौ रुपये की मांग की। विगो के मोलभाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर विकास को पीट दिया। इस पर विकास ने भी अपने पक्ष के लोगों को बुलाकर मेडिकल स्टोर कर्मियों पर पथराव कर दिया। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि विकास के पक्ष के पांच व अमानत उल्ला के पक्ष से चार लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें