तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
- फोटो : तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत तेंदुए के बढ़ते हमलों को देखते हुए अयोध्यापुरवा गांव में उसे पकड़ने के लिए सोमवार को पिंजरा लगाया गया है। शनिवार शाम तेंदुए ने गांव के फरजान (8) पर हमला कर उसे घायल कर दिया था, जिसके बाद वन विभाग ने यह कदम उठाया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा स्थापित किया है, ताकि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। वनक्षेत्राधिकारी रोहित ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है।