फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक के सामने अचानक आया सांड़, टकराकर युवक की मौत

Wed, 09 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहरहाइच)। थाना क्षेत्र के हुजूरपुर-करनैलगंज मार्ग पर मंगलवार की रात बाइक से घर वापस जा रहा बाइक सवार एक सांड़ से टकरा गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के चंदईपुर निवासी पंकज (35) मंगलवार को किसी कार्य से करनैलगंज गए थे। जहां से देर रात वह घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान हुजूरपुर-करनैलगंज मार्ग पर भुजईनपुरवा के पास उसकी बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया। सांड़ से टकरा कर पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अहमद हसन ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें