फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन घायल

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत हकीमपुरवा गांव निवासी मोहम्मद यूसुफ और जुगनू उर्फ जुम्मन के बीच अरसे से जमीनी मामले को लेकर रंजिश चल रही है। रविवार सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में यूसुफ, जुगनू और इसरार घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर भोपतपुर गुलालपुरवा निवासी शमीम और जमील के बीच जमीनी विवाद का मामला चल रहा है। जमील का कहना है कि सुबह शमीम अपने सहयोगियों के साथ उसके घर पर आ धमके। लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर मारापीटा। इस हमले में जमील और कलीम को चोट आई हैं। उधर शमीम जमील पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आरडी चौहान ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें