फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोडवेज से सीधे जुड़ेंगे गांव, 90 फीसदी सर्वे पूरा

Sun, 22 Oct 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पीएम गतिशक्ति योजना के तहत जिले के दूर दराज स्थित गांव क्षेत्र भी अब परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा से सीधे जुड़ेंगे। परिवहन निगम के स्तर से शुरू हुई इस कवायद के तहत अब तक 90 फीसदी सर्वे कार्य भी पूरा हो गया है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट क्रियान्वयन के लिए शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद जिले के दूर-दराज के गांवों के लोगों को भी रोडवेज बसों के संचालन की सुविधा का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में अभी तक कुछ विशेष ब्लाक मुख्यालयों पर ही रोडवेज की बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में गांवों के लोगों को रोडवेज बसों से सफर करने के लिए ब्लाक मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर पहुंचने में खासी परेशानी उठाना पड़ती है। केंद्र सरकार के स्तर से जिले के ऐसे गांवों को सीधे परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का संचालन शुरू किया गया है।
योजना के तहत एआरटीओ व एआरएम की संयुक्त टीम को गावों की कनेक्टिविटी का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरएम प्रेम कुमार ने गांवों का भ्रमण कर सर्वे का कार्य शुरू किया था। करीब 90 फीसदी से अधिक सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन की ओर से जिले के दूरदराज स्थित गांवों के लोगों को सीधे निगम की बसों से यात्रा की सुविधा मुहैया कराने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रशासन को मिलती जिम्मेदारी तो सर्वे का कार्य हो जाता आसान
प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत गांवों की कनेक्टिविटी के लिए एआरएम व एआरटीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरएम की टीम गांवों की कनेक्टिविटी बनाने के लिए गांव का भ्रमण करने में जुटी है। निगम कर्मियों के अनुसार अगर यही कार्य जिला प्रशासन के माध्यम से कराया जाता तो सर्वे कार्य काफी आसानी से कम समय में पूरा हो जाता।

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत गांवों की कनेक्टिविटी के लिए 90 फीसदी तक सर्वे कार्य पूरा कर गांवों का चिह्निनीकरण भी किया जा चुका है। शीघ्र ही शासन की ओर से निर्धारित अवधि में सर्वे का कार्य पूरा कर रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रेम कुमार, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें