बहराइच के केडीसी में रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
- फोटो : संवाद
बहराइच। जिले में रविवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किसान पीजी कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान 821 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था। इसमें 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
किसान पीजी कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ.मोहम्मद उस्मान ने बताया कि किसान पीजी कॉलेज में दो परीक्षा केंद्रों ब्लॉक ए व ब्लॉक बी बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। ब्लॉक ए में 440 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन सिर्फ 411 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ब्लाॅक बी में 381 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी थी। यहां 344 लोगों ने परीक्षा दी। जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह 09:00 से 12:00 व शाम 02:00 से 05:00 बजे तक कराई गई।