फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: काला दिवस के रूप में मनाई आपातकाल की 50वीं बरसी

Wed, 26 Jun 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में भाजपा कार्यालय पर आपातकालीन की 50वीं बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते पदा
विज्ञापन
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को आपातकाल की 50वीं बरसी को पार्टी ने काला दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शिवभूषण सिंह रहे। इसमें पूरे जिले से लोकतंत्र सेनानियों को आमंत्रित किया गया था। जरवल से आए प्रमोद गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि हम सब कभी जेल से छूटेंगे। धनीराम गुप्ता ने कहा कि 25 जून, 1975 का दिन बहुत दुखदाई था। 25 जून की रात में कांग्रेस सरकार ने अपनी सत्ता को बचाने के लिए संविधान का गला घोंटते हुए आपातकाल लगा दिया था। सभी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यहां तक कि संत-महात्माओं को भी गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया था।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी अजय सिंह विसेन ने कहा कि आपातकाल लगाए जाने पर आचार्य विनोबा भावे ने इंदिरा गांधी को समझाया था, लेकिन वह नहीं मानीं। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने संविधान की नई अनुसूची में संशोधन करके मीडिया को भी प्रतिबंधित किया था। न्यायालय को भी कमजोर करने का कार्य किया था। कांग्रेस सरकार सरकार में बने रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संचित सिंह, श्रीनाथ शुक्ला ने भी विचार रखे। इस दाँरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, विधायक अनुपमा जायसवाल ,नन्हेंलाल लोधी, निशंक त्रिपाठी ,उमाशंकर तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार मिश्रा, सोनी श्रीवास्तव,अर्चना मिश्रा ,अभिलाषा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें