फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच-खलीलाबाद के बीच बनेंगे 48 रेलवे स्टेशन

Thu, 16 Nov 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच से निकलने वाली नई रेल लाइन को लेकर पांच जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खलीलाबाद से बहराइच के लिए नई रेल लाइन बनाई जानी है। इसके बीच 48 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना के लिए 1060 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच जिले में भूमि अधिग्रहण होना है।
विज्ञापन


रेलवे ने इस रेल लाइन का नक्शा सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है। इस पूरे काम पर रेलवे 4939.78 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बहराइच से खलीलाबाद के बीच 240 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 48 स्टेशन बनाने की योजना बनाई है।
इसमें 32 बड़े स्टेशन, 12 हाल्ट स्टेशन व चार जंक्शन बनाए जाएंगे। इस रेल मार्ग पर नौ ओवर ब्रिज, 16 क्राॅसिंग, 32 बड़े पुल, 86 छोटे पुल व 132 अंडरपास भी बनाने की योजना है। इन स्थलों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लक्ष्य निर्धारित कर पूरी की जा रही है।

बहराइच में होगा रेल सेवा का विस्तार
बहराइच-खलीलाबाद वाया भिनगा, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला, डुमरियागंज, मेंहदावल व बांसी तक 240 किलोमीटर रेल लाइन के लिए स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दे दी है। इससे इस काम को पूरा किया जाना है। इससे बहराइच में रेल सेवा का विस्तार भी हो सकेगा। अभी तक यहां के निवासियों को रेल सुविधा नहीं मिल पाती है, जिससे लोगों को रोडवेज बसों व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

अभी गोंडा, नेपालगंज व मैलानी के बीच ही रेल की सुविधा
अभी तक बहराइच से गोंडा व गोरखपुर के बीच एक पैसेंजर ट्रेन चलती है। इसके साथ ही वाराणसी व बहराइच के बीच एक इंटरसिटी ट्रेन का संचालन हो रहा है। मैलानी से बहराइच, नानपारा व नेपालगंज रेलवे स्टेशन तक दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
ट्रेन कतर्नियाघाट जंगल के बीच से होते हुए निकलती है। लेकिन अब खलीलाबाद की नई रेल लाइन बनने से बहराइच समेत पांच जिलों को इससे जुड़ने की सुविधा मिलेगी। इससे इन जिलों में रहने वाले लाखों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

रेल लाइन का नक्शा जारी
पूर्वोत्तर रेलवे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहराइच व खलीलाबाद के बीच बनने वाली नई रेल लाइन का नक्शा मंगलवार को जारी किया है। इसमें बताया गया है कि इस लाइन के लिए पांच जिलों में भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही रेल मार्ग बनने का कार्य शुरू होगा, जिससे यहां रहने वाले लोगों को आने वाले समय में सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें