फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में फूंका दुकान, अब पुलिस बना रही सुलह का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में फूंकी दुकान, पुलिस बना रही सुलह का दबाव
विज्ञापन

बहराइच। शंकरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के टेंट हाउस की दुकान को कुछ लोगों ने रंजिश में पखवारे भर पहले फूंक दी थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाए सुलह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जबकि आरोपी सऊदीअरब जाने की फिराक में है। रिसिया थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी रहमान का कहना है कि शंकरपुर गांव निवासी फिरोज मोहम्मद, मुटरू, मुंशरिफ व जुबेर अली उससे रंजिश रखते हैं। रहमान के छोटे भाई सज्जाद हुसैन ने जुबेर की तलाकशुदा बहन से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे रंजिश और बढ़ गई। बीते पखवारे विपक्षियों ने उसकी दुकान फूंक दी इससे 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन सुलह का दबाव बना रही है। एसपी सुनील सक्सेना ने इस मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें