फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में छोड़े गए 40 घड़ियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घाघरा (सरयू) नदी में रविवार को 40 घड़ियालों को छोड़ा गया। इनमें छह नर व 34 मादा घड़ियाल हैं। इनको कुकरैल प्रजनन केंद्र लखनऊ से लाया गया था।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र का वातावरण घड़ियालों को काफी रास आता है। इसी को देखते हुए घड़ियाल प्रजनन केंद्र कुकरैल लखनऊ से 40 घड़ियाल मंगाए गए थे। इनमें छह नर व 40 मादा थे। इन सभी को घाघरा में छोड़ा गया है। सभी की आयु तीन वर्ष है। उन्होंने बताया कि इनके घाघरा में वास करने से जल प्रदूषण में काफी कमी आएगी। इनका कुनबा भी बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, नानपारा सूरज पटेल आईएएस, प्रशिक्षु आईएफएस डोवरिया चिंतन प्रभुभाई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें