फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 3.56 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार

Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान किया जाएगा। 3.56 लाख मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। मतदान संपन्न करवाने के लिए बुधवार को विभिन्न मंडियों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शाम तक पोलिंग पार्टियों ने मतदान स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल ली।
विज्ञापन


शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल से नगर पालिका बहराइच व रिसिया नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। पयागपुर गल्ला मंडी से पयागपुर नगर पंचायत, कैसरगंज गल्ला मंडी से कैसरगंज व जरवल नगर पंचायत, नानपारा गल्ला मंडी से नगर पालिका नानपारा व रुपईडीहा नगर पंचायत और मिहींपुरवा गल्ला मंडी से मिहींपुरवा नगर पंचायत में तैनात पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
इस दौरान चुनाव प्रेक्षक, डीएम, एसपी भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे। झमाझम बारिश के चलते कुछ देर के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी प्रभावित रही। शहर की सरकार बनाने के लिए गुरुवार को जिले के 365 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान किया जाएगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी स्थल बहराइच में सुबह सात बजे से निकाय चुनाव में लगे कर्मियों का आना शुरू हो गया। इस दौरान सभी पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को मतपेटी, मतपत्र व अन्य चुनाव संबंधी सामग्रियां का मिलान करते देखा गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। दोपहर बाद अचानक चली धूल भरी तेज हवा ने चुनाव कार्मिकों को थोड़ा परेशान जरूर किया, लेकिन उत्साह से लबरेज कार्मिकों को अपने कर्तव्य में डटे देखा गया।
तेज हवा के कुछ देर बाद ही बारिश भी शुरू हो गई, जिसके चलते लगभग एक घंटे तक रवानगी बाधित रही। इस दौरान चुनाव प्रेक्षक अपर आयुक्त रणविजय यादव, डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र, एसपी प्रशांत वर्मा ने गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। विभिन्न शिविरों में जारी गतिविधियों का जायजा लिया।

उत्साह से लबरेज दिखे मतदान कार्मिक
नानपारा/कैसरगंज/पयागपुर/मिहींपुरवा। नगर निकाय चुनाव को लेकर नानपारा के शंकर इंटर कॉलेज में मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री वितरित की गई। इस दौरान कार्मिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कई कार्मिक ऐसे रहे जो पहली बार मतदान के साक्षी बन रहे हैं। एसडीएम अजीत परेश, नायब तहसीलदार हबी उर रहमान समेत तहसील के अधिकारी पोलिंग पार्टी रवानगी का जायजा लेते रहे। ऐसा ही माहौल पयागपुर, कैसरगंज व मिहींपुरवा में भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी में देखने को मिला। कैसरगंज में एसडीएम महेश कुमार कैथल, सीओ कमलेश सिंह आदि मौके पर डटे रहे।

आज मतपेटी में बंद होगा 1005 प्रत्याशियों के अरमान
बहराइच। नगर निकाय चुनाव के लिए सभी 365 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शाम छह बजते ही सभी 1005 अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो जाएगा। जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 144 वार्डों के सभासद व अध्यक्ष पदों के लिए गुरुवार को मतदान किया जाएगा। इस बार नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष के आठ पदों के लिए 103 व 144 वार्डों के लिए 902 सभासद प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें