बहराइच। नगर की सरकार बनाने के लिए बुधवार को भी संभावित प्रत्याशियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। दूसरे दिन पहले दिन की अपेक्षा 119 नामांकन पत्र अधिक बिके। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए जहां 46 तो सभासद पद के लिए 353 नामांकन पत्रों की खरीदारी हुई। बुधवार को भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सुरक्षा काे लेकर पुलिस बल तैनात रहा। सिर्फ नामांकन पत्र खरीदने वालों को ही प्रवेश दिया।बुधवार को कड़ी धूप के बीच प्रत्याशियों ने जमकर नामांकन पत्रों की खरीदारी की। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 66 व सभासद के लिए 214 नामांकन पत्र बिके थे। दूसरे दिन सभासद पद के लिए दावेदारों की संख्या अधिक रही। दो नगर पालिका परिषद व छह नगर पंचायत के 144 वार्डों के लिए बुधवार को 353 नामांकन पत्रों की खरीदारी की गई। अध्यक्ष पद पर भी जमकर दावेदारी पेश की गई। नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष पद के लिए भी 10 नामांकन पत्र बिके, जबकि पहले दिन यहां एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका था।
बुधवार को बहराइच पालिका अध्यक्ष पद के लिए चार, रुपईडीहा नगर निकाय के लिए तीन, रिसिया नगर निकाय के लिए चार, जरवल नगर पंचाय के लिए तीन, कैसरगंज नगर पंचाय के लिए 14 व मिहींपुरवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्र बिके। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने भ्रमण कर नामांकन पत्रों की बिक्री व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नामांकन पत्रों की बिक्री
नगर निकाय वार्ड अध्यक्ष सभासद
नगर पालिका बहराइच 34 04 85
नगर पालिका नानपारा 25 10 35
नगर पंचायत रिसिया 11 04 28
नगर पंचायत पयागपुर 15 02 29
नगर पंचायत जरवल 13 03 27
नगर पंचायत कैसरगंज 16 14 40
नगर पंचायत मिहींपुरवा 15 06 77
नगर पंचायत रुपईडीहा 15 03 32