चरदा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को आयोजित नियमित टीकाकरण सत्र में दस गर्भवती महिलाओं और बीस बच्चों का टीकाकरण किया गया। एएनएम मंजू देवी की देखरेख में आयोजित इस सत्र में आशा कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी और तारा देवी ने सहयोग किया। एएनएम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से मां और बच्चे दोनों का कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।