फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू में छोड़ा गया 2.65 लाख क्यूसेक पानी

Tue, 11 Jul 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सरयू, राप्ती समेत अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ लगा है। मंगलवार को सरयू नदी में 2 लाख 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर सहमे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को शारदा, गिरिजा व सरयू बैराज से पानी छोड़ा गया। इससे नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि मंगलवार को तीनों बैराजों से 2,65,016 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 104.0826 मीटर मापा गया, जो खतरे के निशान दो मीटर नीचे है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें