फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार दिन से बिजली आपूर्ति को तरस रही 25 हजार आबादी

Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। हनुमान सरोवर के तट के पास रखा ट्रांसफार्मर चार दिन बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं दे सका है। जिला मुख्यालय से शनिवार को जो ट्रांसफार्मर भेजा गया, वह भी दगा दे गया। ऐसे में विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र की 25 हजार से अधिक की आबादी के सामने भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित हनुमान सरोवर के तट पर बीते गुरुवार शाम ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर जल गया था। शनिवार को 72 घंटे बाद जब जिला मुख्यालय से दूसरा ट्रांसफार्मर कस्बे में भेजा गया, तो तीन दिन से बिजली पानी को तरस रहे लोगों ने राहत की सांस ली। जैसे ही हनुमान सरोवर पर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर उसको संचालित कराने के लिए चेक किया गया, तो ट्रांसफार्मर भी दगा दे गया।
रविवार को एक बार फिर एक नया ट्रांसफार्मर लाकर विभाग द्वारा रखा गया, लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। आपूर्ति न मिलने से लोग भीषण गर्मी से तड़पते और पानी के लिए परेशान दिखे। जेई रामगोपाल से पूछा गया तो वह टाल मटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें