फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच के 21 और श्रावस्ती के 22 मेधावी किए जाएंगे सम्मानित

Sat, 29 Jun 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर व जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का शनिवार को सम्मान करेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम अमर उजाला भी मेधावियों का सम्मान करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी व एसपी मेधावियों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इंटरमीडिएट के 10 और हाईस्कूल के 11 मेधावियों को अमर उजाला की ओर से भी इन मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
वहीं, श्रावस्ती में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार सुबह 11 बजे मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 2024 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टाॅप टेन की सूची में शामिल 22 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


मेधावियों को यह सम्मान डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, एमएलसी डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी, एमएलसी व पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य साकेत मिश्र, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह व एमएलसी पदमसेन चौधरी व सीडीओ अनुभव सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत डीआईओएस मिथिलेश कुमार द्वारा अतिथियों के स्वागत व सरस्वती वंदना के साथ होगा। इस दौरान डीएम व जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रों को संबोधित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा 22 मेधावियों को टेबलेट, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें