बहराइच। पंचायत चुनाव के पहले चरण में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अंतिम दिन नामांकन के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।
हंगामे के बीच देर रात तक नामांकन जमा किए गए। तीन ब्लॉकों में प्रधान पद पर 1978 और सदस्य पद पर 4269 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा हुए।
पहले चरण के तहत जनपद के विकासखंड तेजवापुर, महसी और शिवपुर में चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 28 नवंबर को मतदान होना है।
पहले चरण के लिए 16 व 17 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन जमा किए गए। तेजवापुर के निर्वाचन अधिकारी
डीके सिंह ने बताया कि यहां अंतिम दिन प्रधान पद पर 543 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 964 नामांकन जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक न्याय पंचायत के नामांकन की गणना की जा रही है।
शिवपुर के निर्वाचन अधिकारी रामकिशन ने बताया कि यहां पर ग्राम प्रधान पद पर 835 और ग्राम
पंचायत सदस्य पद पर 2200 नामांकन जमा किए गए हैं।
महसी के निर्वाचन अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि यहां प्रधान पद के लिए 635 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1105 के करीब नामांकन जमा हुए हैं।