फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल व बाइक की टक्कर में महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल व बाइक की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। मधवापुर गांव में सोमवार को सुबह साइकिल व बाइक की टक्कर में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। साइकिल सवार की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी बंदेलाल (23) सुबह साइकिल से हरखापुर जा रहे थे। वहीं, हरखापुर की ओर से नौरंगीपुरवा निवासी इंद्रावती (38) पड़ोसी राकेश के साथ बाइक से वापस घर आ रहे थे। तभी उर्रा-हरखापुर मार्ग पर मधवापुर चौराहे पर बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में बंदेलाल व इंद्रावती घायल हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। गंभीर हालत में राकेश को मिहींपुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, इंद्रावती का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा है। अभी इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें