फूंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग
फोटो है।
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम सभा सचौली का ट्रांसफार्मर सात दिन पूर्व अधिक लोड और ट्रिपिंग के कारण जल गया। इससे ढाई हजार लोग अंधेरे में रह रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग जाम लगाकर प्रदर्शन किया। विकास खंड पयागपुर अंतर्गत ग्राम सभा सचौली में स्थित ट्रांसफार्मर सात दिन पूर्व अधिक लोड के चलते जल गया था। ग्राम सभा के पूर्व प्रधान पप्पू मिश्र ने बताया कि अवर अभियंता अजय कुमार से कई बार ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहा गया। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पयागपुर-हुजूरपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय मिश्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने अवर अभियंता से ग्रामीणों की बात कराई। अभियंता ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। अभियंता ने कहा कि स्टॉक में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे अब तक बदला नहीं जा सका।