संतोष बनीं आप की प्रदेश प्रवक्ता
बहराइच। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने पार्टी की जिला संयोजक संतोष कुमारी रस्तोगी को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन का पत्र प्राप्त होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद मुज्जमिल, फिरोज खान, संतीश वर्मा, दीपक श्रीवास्तव आदि ने पार्टी कार्यालय पर खुशी का इजहार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमारी ने भी पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्त्व समेत जिले की टीम के प्रति आभार जताया।