एसडीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगरपालिका मैरेज हाल में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बीडीओ, एसडीओ व ईओ नदारद रहे। जेई के देर से पहुंचने पर एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई। शांति समिति की बैठक में एसडीएम नानपारा एसपी शुक्ला और सीओ सुरेश कुमार यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। बैठक में ईदगाह कसाई टोला में विद्युत तार लटकने, पुरानी और नई ईदगाह के रास्तों के जर्जर और सफाई नहीं होने, मस्जिदों के आसपास सफाई नहीं कराने और विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं होने की समस्या सामने आई। बैठक में बीडीओ बलहा, ईओ नगरपालिका और एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन आदि के लापता रहने पर एसडीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक खत्म होने पर पावर कार्पोरेशन के अवर अभियंता दीपक कुमार के पहुंचने पर नाराज जताई। बैठक में कोतवाल आलोक राव, बाबूलाल यादव, विजय बहादुर, चंद्रभाल, अरविंद, पंकज जायसवाल, मुशीर सेठ, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।