फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक व परास्नातक गणित विषय की परीक्षा 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक व परास्नातक गणित की परीक्षा 21 से
विज्ञापन

बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के आंतरिक परीक्षक डॉ. विनय सक्सेना ने बताया कि किसान पीजी कॉलेज व महिला कॉलेज के स्नातक व परास्नातक गणित विषय में अवध विश्वविद्यालय द्वारा मौखिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एमए व एमएससी प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 21 जून को सुबह आठ बजे, एमए व एमएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा 21 जून को सुबह 11 बजे से होगी। बीए व बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा 23 जून को सुबह आठ बजे से होगी। बीए व बीएससी द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 24 जून को सुबह आठ बजे होगी। जबकि बीए व बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा 24 जून को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं, किसान पीजी कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि एमए द्वितीय वर्ष शिक्षा शास्त्र विषय में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा की तिथि अवध विश्वविद्यालय द्वारा घोषित कर दी गई है। बताया कि परीक्षा 29 जून को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें