फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे 150 आवास

Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शुरू हुआ निर्माण कार्य, जिले की सबसे ऊंची इमारत होगी, लगेगी लिफ्ट
विज्ञापन

9.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च, अमर उजाला ने उठाया था पुलिस कर्मियों के आवास समस्या का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। आवास की समस्या से जूझने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एक राहत भरी खबर है। पुलिस लाइन मैदान में नौ मंजिला भवन बन रहा है। जिसमें पुलिस कर्मियों के लिए 150 आवासों की सुविधा मिल सकेगी। इस बिल्डिंग में लिफ्ट भी लगेगी व अन्य सभी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इस पर करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
मालूम हो कि जिले में कुल 23 थाने व पुलिस लाइंस में बने आवासों में पुलिस कर्मी रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद तमाम पुलिस कर्मियों के आवास न मिलने की वजह से वह किराए पर रहते हैं। अब जल्द ही पुलिस कर्मियों को आवासों की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है। पुलिस लाइंस में नए आवास बनाने के लिए एसपी द्वारा एक प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर मुहर लगने के बाद नौ मंजिला भवन में 150 आवास बनने का काम शुरू हो गया है। इस कार्य में लगभग 9 करोड़ 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। इन आवासों का आवंटन सिपाही से लेकर दरोगा व इंस्पेक्टर को किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि अमर उजाला ने एक मुहिम चलाकर जिले के सभी थानों व कोतवाली के पुलिस कर्मियों की समस्याओं को उजागर किया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने यह प्रस्ताव बनाया था। और अब पुलिस कर्मियों के लिए नए आवास बनाने का काम शुरू किया गया है।
-
बाक्स-
500 से ज्यादा आवेदन लंबित
जिले में करीब चार हजार से भी ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात है। लेकिन आवासों की संख्या एक हजार भी नहीं होगी। सैकड़ों की संख्या मेे पुलिस कर्मी निजी घरों मेे आवास लेकर रहते है। वहीं अफसरों के यहां करीब पांच सौ से अधिक ऐसे आवेदन लंबित हैं जिनमें पुलिस कर्मियों को आवास की जरूरत है। अब नए आवास बनने के बाद इन सभी को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



दूर होगी पुलिस कर्मियों की समस्या
पुलिस कर्मियों के लिए नौ मंजिला इमारत में 150 आवास बन रहे हैं। इनका निर्माण पुलिस लाइन परिसर में हो रहा है। इस काम पर करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च हो रहे है। इससे पुलिस कर्मियों को आवास की समस्या दूर हो सकेगी। -प्रशांत वर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें