234 शिकायतें आईं, 70 का हुआ निस्तारण
बहराइच। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 234 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 70 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने थाना फखरपुर में 11 शिकायतों की सुनवाई की। वहीं बौंडी में थाना दिवस पर जाकर आई हुईं 22 जन समस्याओं को सुना तथा उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कोतवाली नगर में चार, देहात में पांच, दरगाह में छह, कैसरगंज में 23, जरवल रोड में 13, हुजूरपुर में 8, रिसिया में 15, पयागपुर में 12, विशेश्वरगंज में 8, रानीपुर में 15, नानपारा में 7, मुर्तिहा में पांच, मोतीपुर में 12, रूपईडीहा में तीन, नवाबगंज में 6, सुजौली में तीन, खैरीघाट में 12, हरदी में 17, रामगांव में 27 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 70 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। अन्य 164 प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीमों को भेजा गया है।