हार्ट अटैक से एसएसओ की मौत
मोतीपुर (बहराइच)। परवानीगौढ़ी विद्युत केंद्र में तैनात सर्विस स्टेशन आपरेटर की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक आठ वर्षों से संविदा पर मिहींपुरवा में तैनात था। फैजाबाद निवासी गंगाराम कोरी (52) पुत्र मुनेश्वर की तैनाती मिहींपुरवा के परवानीगौढ़ी स्थित विद्युत केंद्र में सर्विस स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) के पद पर जुलाई 2008 में हुई थी। जेई चंदन कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे के आसपास खाना खाकर एसएसओ सोने चले गए। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कमरे में जाकर देखा गया तो वह अचेतावस्था में पड़े थे। इस पर गंगाराम को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक हार्ट अटैक से एसएसओ की मौत हुई है। थानाध्यक्ष हरि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के परिवारीजनाें को सूचना दे दी गई है।