फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 परीक्षार्थियों ने छोड़ी स्नातक परीक्षा

Tue, 08 Mar 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के किसान डिग्री कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा देते स्नातक के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं सभी महाविद्यालयों में मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। किसी भी कॉलेज में कोई विद्यार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


गहन तलाशी के बीच स्नातक छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला। किसान पीजी कॉलेज में तो छात्रों के जूते तक उतरवाकर चेक किए गए। कॉलेज के प्राचार्य मेजर एसपी सिंह ने बताया कि सुबह की पॉली में बीकॉम व बीए प्रथम वर्ष बीएससी व बीकॉम तृतीय वर्ष के 1190 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत थे लेकिन 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि शाम की पाली में 453 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। इसमें से तीन परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उन्होंने दोनों बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल ने परीक्षार्थियों की गहन तालाशी ली लेकिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन


उधर, बीएससी तृतीय वर्ष भौतिक विज्ञान बीकॉम प्रथम वर्ष, बीए तृतीय वर्ष गृह विज्ञान कुल 835 छात्रों में से 30 गैर हाजिर थे। चीफ प्रॉक्टर ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि कोई छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है। इसके अलावा महिला महाविद्यालय, कैसरगंज, जरवलरोड, रुपईडीहा, मिहींपुरवा, नानपारा और रिसिया में स्थित महाविद्यालयों में भी 57 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें