फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोडवेज के बेड़े में बढ़ीं 13 बसें, सुहाना हुआ सफर

Fri, 14 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच डिपो से 93 तो रूपईडीहा डिपो से 28 बसों का हो रहा संचालन
विज्ञापन

प्रतिदिन 15 से 20 हजार यात्री कर रहे रोडवेज से सफर
दूसरे जिले के डिपो की भी 100 से अधिक बसों का हो रहा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। नेपाल सीमा से लेकर जिले के कोने-कोने से लोगों के सफर का सहारा रोडवेज बसें या फिर निजी वाहन हैं। रेलवे लाइन तो है लेकिन सिर्फ दो ट्रेनों का संचालन गोंडा रूट पर व एक ट्रेन मैलानी-लखीमपुर के बीच चलती है। ऐसे में लंबी दूर की यात्रा के लिए लोग रोडवेज का ही सहारा लेते हैं। रोडवेज के बेड़े में इस समय 13 नई बसें भी बढ़ी हैं। इस समय बहराइच डिपो से जहां 93 बसों का संचालन होता है वहीं रूपईडीहा डिपो से 28 बसें चल रही हैं।
जिले मेें रोडवेज के दो डिपो चल रहे हैं। नेपाल बाॅर्डर पर रूपईडीहा व बहराइच डिपो से बसों का संचालन होता है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो रोडवेज से प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोग सफर करते है। इससे रोडवेज को हर दिन 20 लाख से ज्यादा राजस्व का फायदा भी होता है। यहां से दिल्ली, जयपुर, अजमेर, बरेली, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, सीतापुर आदि शहरों के लिए बसों का संचालन प्रतिदिन होता है। बहराइच डिपो में जहां कुछ दिन पहले 80 बसें थीं वहीं अब 93 बसें हो गई है। इन सभी बसों को यात्रियों की सुविधा के हिसाब से विभिन्न रूट पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
15 एसी बसों का भी हो रहा संचालन
बहराइच व रूपईडीहा डिपो से इस समय 15 ऐसी बसों का भी संचालन हो रहा है। ये बसें लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली आदि जगहों के बीच में चल रही है। सुबह से लेकर शाम सात बजे तक इन बसों का संचालन होता है। ऐसे मं यात्रियों को वातानुकूलित बस सुविधा का भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा का रखा जाता ख्याल
बहराइच डिपो से इस समय 93 बसों का संचालन होता है। जबकि रूपईडीहा डिपो से 28 बसें चल रही हैं। यात्रियों को कोई असुविधा न होने पाए इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। -तरन्नुम, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, बहराइच डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें