फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज बाबागंज में करेंगे जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बाबागंज के बाबा कुट्टी मैदान पर आएंगे। वहां वे जनसभा को संबोधित कर लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में छह मई को मतदान होना है। उसी के तहत पार्टियों के स्टार प्रचारक मैदान में उतरने लगे हैं।

मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने शनिवार को सुबह 11 बजे बाबागंज के बाबा कुट्टी मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

वहां पर जनसभा को संबोधित कर लखनऊ वापस हो जाएंगे। नानपारा विधायक प्रतिनिधि दिलीप वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जनसभा स्थल पर हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी शंभु कुमार, एसपी डॉ. सुनील ग्रोवर, एएसपी रवींद्र कुमार सिंह, सीओ अरुणचंद्र ने भी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें