बहराइच। जिले में 12 हजार जरूरतमंद लोगों को जल्द ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन ने वर्ष 2023- 24 के लिए लक्ष्य जारी किया है। 14 ब्लॉक के 1045 गांवों में रहने वाले लोगों को इससे फायदा होगा।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने जरूरतमंदों को ताेहफा दिया है। इनके खातों में पीएम आवास की धनराशि का पैसा तीन किस्तों में भेजा जाएगा। इसके साथ पीएम आवास बनने की निगरानी भी विभागीय अफसरों की टीम करेगी।
कहीं कोई धांधली होगी तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2022- 23 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में 31 हजार लाभार्थियों को आवास देने का काम किया गया था।
वर्जन- वर्ष 2023- 24 के लिए जिले को 12 हजार 200 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिले है। पात्र लाभार्थियों को आवास का आवंटन होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर गई है।
राजकुमार, परियोजना निदेशक , ग्राम्य विकास अभिकरण