बस्ती गांव में खेत में निकला अजगर। - वीडियोग्रैब
बाबागंज। रुपईडीहा क्षेत्र के बस्ती गांव में सोमवार को रामचंद्र के खेत में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रुपईडीहा वन क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। वन दरोगा विमल कनौजिया टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से अजगर को सुरक्षित पकड़ कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। अजगर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।