फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एसएसबी के 12 श्वानों ने किया अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन

Sat, 05 Oct 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बाबागंज के सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी की ओर से अंतर बटालियन श्वान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर
विज्ञापन
बाबागंज(बहराइच)। 59 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा में अंतर-वाहिनी श्वान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 42वीं, 59वीं और 62वीं वाहिनी ने भाग लिया। इसमें कुल 12 श्वानों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। ये श्वान सशस्त्र सीमा बल के संचालन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य सीमाओं की सुरक्षा, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करना होता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान, विभिन्न बटालियनों के श्वानों ने अपने उच्च प्रशिक्षण, अनुशासन और सतर्कता का प्रदर्शन करते हुए कई चुनौतियों का सामना किया। ये श्वान विशेष रूप से बम और नशीले पदार्थों की खोज, संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने और खतरनाक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित होते हैं।
सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल सुरक्षा बलों के श्वानों के कौशल को बढ़ाने में सहायक होती हैं, बल्कि इससे बटालियनों के बीच आपसी सहयोग और टीम भावना को भी मजबूती मिलती है। इस आयोजन के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल ने एक बार फिर अपनी समर्पणशीलता और सतर्कता का प्रमाण दिया, जिसमें इन प्रशिक्षित श्वानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें