फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 76 प्रशिक्षित युवाओं का हुआ कंपनी में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
76 युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में तकनीकी रोजगार मेला आयोजित
बहराइच। राजकीय आईटीआई परिसर में शुक्रवार को तकनीकी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों में 76 युवाओं को चयनित किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित मेले को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अरुण गौड़ ने कहा कि तकनीकी शिक्षा बेरोजगारी को दूर करने का माध्यम है। इसमें दक्षता हासिल करने के बाद कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रह जाता है। इस क्षेत्र में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों व कौशल विकास मिशन की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। रोजगार मेले में कंपनियों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इन पर युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य एके त्रिपाठी ने बताया कि विनुथना फर्टीलाइजर्स, काफी कैफे डे, कम्पास ग्रुप, हुंडई, टाटा मोटर्स आदि कंपनियों ने शिविर में साक्षात्कार के बाद 76 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया है। मेले में 286 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कौशल विकास मिशन के मैनेजर खजांची लाल यादव ने बेरोजगारों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ज्वाला प्रसाद, रामतेज, अनुसुईया पांडेय, डीके त्रिपाठी, प्रणव प्रकाश सिंह, प्रवीन कुमार, पीयूष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें